

SADA CHANNEL:- भारत सरकार की उत्तरीय रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने रेलवे विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ भाखड़ा नंगल बहुउद्देशीय परियोजना का दौरा किया,उनका नंगल पहुंचने पर मुख्य अभियंता सीपी सिंह उप मुख्य अभियंता एच एल कंबोज व अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया इसके बाद उन्होंने अपने अधिकारियों समेत भाखड़ा भ्रमण किया वहां पर तकनिकी जानकारी इंजीनियर एसके अग्रवाल, इंजीनियर गौरव सांभर इंजीनियर योगेश कुमार द्वारा दी गई।
भाखड़ा बांध से संबंधित म्यूजियम नेहरू सेंटर में भाखड़ा बांध प्रयोजना की पूर्ण जानकारी सहायक लोक संपर्क अधिकारी सतनाम सिंह द्वारा दी गई, उन्होंने नंगल विश्राम गृह सतलुज सदन में भारत चाइना के बीच में हुए पंचशील समझौता स्थान को भी देखा उन्होंने इस बहुउद्देशीय परियोजना को देखने के बाद यह महसूस किया यह परियोजना केवल पंजाब नहीं उत्तर भारत के लिए वरदान साबित हो रही है यह उत्तरी भारत में पानी व बिजली की पूर्ति को पूरा करने में लिए के लिए अहम योगदान दे रही है इस मौके पर स्थानीय रेलवे व बीबीएमबी के अधिकारी हाजर थे।
