

SADA CHANNEL NEWS:- भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड मे माननीय अध्यक्ष इंजीनियर संजय श्रीवास्तव जी के दिशा निर्देशों द्वारा चल रही पौधारोपण मुहिम के तहत आज मुख्य अभियंता भाखड़ा बांध इंजीनियर सीपी सिंह की देखरेख में भाखड़ा बांध प्रशासन सेवा निर्मित हुए कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पौधरोपण मुहिम की शुरुआत की गई, इसकी जानकारी देते हुए उप मुख्य अभियंता एच एल कंबोज ने बताया सेवानिवृत्त कर्मचारियों व संबंधित कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 8 से 10 वृक्ष लगाए गए प्रबंधन बीबीएमबी हर वर्ष वातावरण स्वच्छ बनाने के लिए लगातार पौधरोपण मुहिम चलाता रहा हैl
इसी के तहत इस बार माननीय अध्यक्ष जी के दिशा निर्देशों के तहत पौधारोपण मुहीम चलाकर की जा रही है और कर्मचारियों को इसमें भागीदार बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है आज बीबीएमबी से आर एम एस आर डिवीजन से कार्यरत हुए कमलजीत, भाखड़ा डैम डिवीजन से सेवा निर्मित हुए सुरेंद्र कुमार, नंगल डैम डिवीजन से सेवा निर्मित हुए गरबकश चौधरी, राजिंदर , मलकीत, टाउनशिप डिविजन से हरजिंदर सिंह, कार्यशाला मंडल से नेत्र सिंह आदि कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति पर पौधारोपण किया इस मौके पर मुख्य अभियंता इंजीनियर सीपी सिंह, मुख्य अभियंता अरविंद शर्मा, उपमुख्य अभियंत इंजीनियर एच एल कंबोज, ओके मुख्य अभियंता एस के बेदी, कार्यकारी अभियंता एसके अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता राजेश वशिष्ट, कार्यकारी अभियंता गुलशन कुमार, एसडीओ सुरेंद्र कुमार, एसडीओ सुखदेव सिंह मराड़ , एसडीओ आशीष कुमार, एसडीओ गौरव सांभर, एस डी ओ अनिल बजाज व अन्य कर्मचारी उपस्थित थेl
